आगरा में जनपदीय बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 24 जुलाई को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, सदर बाजार स्थित तरणताल में सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी नेशनल मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खंदारी के प्रधानाचार्य राम निवास मुद्गल ने दी। बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में होगा। प्रतिभागियों को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से हस्ताक्षरित पात्रता प्रमाणपत्र, ऑनलाइन बारकोड युक्त जन्म प्रमाणपत्र, गत वर्ष की कक्षा की अंकतालिका की छायाप्रति, विद्यालय का यू-डाइस कोड, विद्यार्थी का पेन नंबर और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी। विशेष बात यह है कि जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता के समापन के बाद दोपहर 12:30 बजे से मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ भी इसी तरणताल में किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।