{"_id":"6a4ce064f101731ab60c26c1","slug":"video-truck-falls-into-gorge-while-trying-to-avoid-scorpio-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्काॅर्पियो को बचाने के चक्कर में खाई में गिरा ट्रक, बाल-बाल बची चालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्काॅर्पियो को बचाने के चक्कर में खाई में गिरा ट्रक, बाल-बाल बची चालक की जान
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के फिरोजाबाद हाईवे स्थित झरना नाला के पास मंगलवार दोपहर को रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो को बचाने के प्रयास में सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 12 फीट गहरी खाई में जा गिरा। किस्मत ने चालक का साथ दिया। ट्रक सीधे खाई में गिरने के बजाय पहले एक नीम के पेड़ पर अटक गया और करीब 15 मिनट तक वहीं लटका रहा। इसी दौरान चालक ने खिड़की से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक के बाहर निकलने के करीब 20 सेकंड बाद ही ट्रक नीचे गिर गया। कुबेरपुर स्थित सीमेंट गोदाम से ट्रक चालक ओमप्रकाश जेके नगर, नंदलालपुर पोइया की ओर सीमेंट लेकर जा रहा था। झरना नाला के पास सर्विस रोड दोपहर करीब एक बजे पर उतरते समय सामने से रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो आ गई। आमने-सामने की टक्कर से बचने के लिए चालक ने ट्रक मोड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और ट्रक खाई में जा गिरा। ओमप्रकाश ने बताया कि उसे लगा था कि अब उसकी जान नहीं बचेगी। लेकिन ट्रक नीम के पेड़ पर अटक गया, जिससे उसे बाहर निकलने का मौका मिल गया। जैसे ही वह खिड़की से कूदकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा, कुछ ही सेकंड बाद ट्रक नीचे जा गिरा। इस घटना के बाद वह सीधे घटनास्थल पर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा और भगवान के चरणों में माथा टेककर जीवनदान मिलने के लिए धन्यवाद दिया। ट्रक में तकरीबन चार लाख का माल था। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। चालक के हाथ और पैर में मामूली चोटें आई थीं। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।