Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Aligarh News
›
लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माताओं ने बीआईएस मानकों पर जताई चिंता, अलीगढ़ डीएम को बीआईएस महानिदेशक के नाम सौंपा ज्ञापन
{"_id":"686784adfa7d3c25910b3efc","slug":"video-lkasa-eda-haradavayara-naramatao-na-baaiiesa-manaka-para-jataii-cata-algaugdhha-daema-ka-baaiiesa-mahanathashaka-ka-nama-sapa-janiapana-2025-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माताओं ने बीआईएस मानकों पर जताई चिंता, अलीगढ़ डीएम को बीआईएस महानिदेशक के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माताओं ने बीआईएस मानकों पर जताई चिंता, अलीगढ़ डीएम को बीआईएस महानिदेशक के नाम सौंपा ज्ञापन
लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) मानकों पर चिंता जाहिर करते हुए बृहस्पतिवार को डीएम से मुलाकात की। एसोसिएशन ने महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन डीएम संजीव रंजन को सौंपा। एसोसिएशन के चेयरमैन पवन खंडेलवाल ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्य मुख्य रूप से डोर और विंडो फिटिंग का निर्माण करते हैं। हाल ही में बीआईएस द्वारा लागू किए गए नए मानक व्यवसाय के लिए कई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। हैंडल के डिजाइन और साइज में अत्यधिक विविधता के कारण, उन्हें हर डिजाइन और साइज के लिए अलग से बीआईएस प्रमाणन प्राप्त करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्पादों में विविधता और नवाचार के लिए डिज़ाइन व साइज़ में बदलाव आवश्यक है। हर डिज़ाइन और साइज़ के लिए अलग से परीक्षण और प्रमाणन की आवश्यकता बेहद अव्यवहारिक है। इस दौरान संस्थापक पवन खंडेलवाल, अध्यक्ष दीपक पचौरी, संयोजक अतुल जैन, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, उपसचिव पुनीत अग्रवाल, पवन गुप्ता, अमोल अग्रवाल, और प्रदीप वार्ष्णेय मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।