{"_id":"68de5d085b03215e48082672","slug":"video-prayagraj-shiv-shakti-sena-performed-weapon-worship-as-per-the-rituals-slogans-of-jai-shri-ram-were-raised-2025-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज- शिवशक्ति सेना ने विधि विधान से की शस्त्र पूजा, जय श्री राम के लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज- शिवशक्ति सेना ने विधि विधान से की शस्त्र पूजा, जय श्री राम के लगे जयकारे
प्रयागराज के जीरो रोड पर शिवशक्ति सेना की ओर से शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। दशहरे के दिन विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर भगवान राम और आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। विजयादशमी पर शस्त्रपूजन असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। यह विजय, शक्ति और सुरक्षा की कामना करने का अनुष्ठान है। यह राजाओं द्वारा युद्ध पर जाने से पहले की जाने वाली एक प्राचीन परंपरा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम की रावण पर जीत और देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय का उत्सव भी है। शस्त्रों की पूजा से योद्धाओं में वीरता, साहस और समर्पण की भावना बढ़ती है। सनातन परंपरा में आश्विन मास के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है, क्योंकि इस दिन एक नहीं कई पर्व और पूजाएं होती हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम ने रावण का वध करके लंका पर विजय हासिल की थी। इसी दिन देवी दुर्गा की प्रतिमा और कलश का विधि-विधान से विसर्जन होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।