{"_id":"6a5b8e15ab611a50d50fc31b","slug":"video-abdakaranagara-atakaramanae-hatavana-gaii-tama-ka-mahalo-sa-nakajhaka-lta-vapasa-tama-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: अतिक्रमण हटवाने गई टीम की महिलाओं से नोकझोंक, लौटी वापस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: अतिक्रमण हटवाने गई टीम की महिलाओं से नोकझोंक, लौटी वापस टीम
नरेंद्र आर्य
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:00 PM IST
Link Copied
अकबरपुर नगर पालिका परिषद के मानस नगर कॉलोनी में रास्ते पर बनाई गई दीवार को हटाने पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम की स्थानीय महिलाओं से तीखी नोकझोंक हो गई। जेसीबी के सामने महिलाओं ने बैठकर खूब हंगामा किया और प्रशासन पर मनमानी के आरोप लगाए। घंटों चले हंगामे के बाद आखिरकार टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। अब उच्च अधिकारियों ने स्वयं मौके पर जाकर जांच करने की बात कही है। उधर, स्थानीय लोगों व विधायक अकबरपुर राम अचल राजभर ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
मानस नगर कॉलोनी में 100 से अधिक मकान हैं। यहां के लोगों का आरोप है कि कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति की ओर से दीवार बनाकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने 13 जुलाई को डीएम व ईओ से की थी। इस पर डीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए नगर पालिका को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए थे। उधर दूसरे पक्ष की ओर से बिना नक्शे के रास्ता स्वीकृत किए जाने और भू माफियाओं को शरण दिए जाने का आरोप लगाया गया था।
शनिवार को ईओ राजमणि वर्मा, अवर अभियंता मालविका सिंह, अतिक्रमण प्रभारी व चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। जेसीबी ने दीवार गिराने की प्रक्रिया शुरू ही की थी कि तभी बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने इस कार्रवाई को अवैध बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की ओर से बिना नोटिस के कार्रवाई की जा रही है। करीब दो घंटे तक काफी तकरार और नोकझोंक के बाद टीम वापस लौट गई। ईओ राजमणि वर्मा ने बताया कि दोबारा से टीम बनाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।