{"_id":"6a74af1c67945ad990095525","slug":"video-abdakaranagara-bra-esasaeshana-canava-sanal-yathava-bna-athhayakashha-anal-kamara-varama-matara-naravacata-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: बार एसोसिएशन चुनाव सुनील यादव बने अध्यक्ष, अनिल कुमार वर्मा मंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: बार एसोसिएशन चुनाव सुनील यादव बने अध्यक्ष, अनिल कुमार वर्मा मंत्री निर्वाचित
नरेंद्र आर्य
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:28 PM IST
Link Copied
बार एसोसिएशन अंबेडकरनगर के वार्षिक चुनाव का परिणाम बृहस्पतिवार देर शाम को घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर सुनील यादव एडवोकेट ने जीत दर्ज की, जबकि मंत्री पद पर अनिल कुमार वर्मा विजयी रहे। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
चुनाव में कुल 1704 मतदाताओं में से 1504 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में सुनील यादव को 589 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय त्रिपाठी को 480 मत प्राप्त हुए। इस तरह सुनील यादव ने 109 मतों के अंतर से जीत हासिल कर बार एसोसिएशन की कमान अपने हाथ में ली। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे अनिल कुमार द्विवेदी को 240, मोहन लाल को 224, योगेंद्र प्रताप सिंह को 23 मतों से संतोष करना पड़ा।
मंत्री पद के चुनाव में अनिल कुमार वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 650 मत प्राप्त किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजनारायण गिरी को 391 मत मिले। अनिल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर मंत्री पद पर कब्जा जमाया। इस पद पर देवतादीन गौड़ को 38, महावीर जायसवाल को 64, राकेश कुमार चतुर्वेदी को 10, विनय कुमार तिवारी को 237, रमेश लाल तिवारी को 39, सुधांशु कुमार पांडेय को 101 मतों से संतोष करना पड़ा।
परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील यादव और मंत्री अनिल कुमार वर्मा ने अधिवक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बार की गरिमा, अधिवक्ताओं के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। संगठन की एकता बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।