{"_id":"6a747fd1a44992e25a068043","slug":"video-abdakaranagara-gavatha-sahab-ka-tapasathal-para-aaja-aaega-makhayamatara-thaga-706-karaugdha-ka-sagata-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: गोविंद साहब की तपोस्थली पर आज आएंगे मुख्यमंत्री, देंगे 706 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: गोविंद साहब की तपोस्थली पर आज आएंगे मुख्यमंत्री, देंगे 706 करोड़ की सौगात
अंबेडकरनगर: सामाजिक समरसता के वाहक बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली पर आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा। मुख्यमंत्री यहां दर्शन-पूजन करने के साथ ही आलापुर, जलालपुर और टांडा विधान सभा क्षेत्रों को 706 करोड़ से विकास की सौगात देंगे। इसके साथ विशाल जनसभा को संबोधित कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। विभिन्न योजनाओं के पात्रों को डेमो चेक, आवास की चाभी, स्वीकृति पत्र देकर उनसे रूबरे भी होंगे। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
योगी आदित्यनाथ सूबे के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली पर पहुंच रहे हैं। पूर्वांचल के लाखों लोगों की आस्था के केंद्र पर मुख्यमंत्री का यह दौरान आगामी विधान सभा चुनावों के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यही वजह है कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा के पदाधिकारी भी कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से पहले यहां सिर्फ आलापुर और जलालपुर विधान सभा क्षेत्रों के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास की तैयारी की गई थी लेकिन सीएम कार्यालय के आदेश पर अब इस फेहरिस्त में टांडा विधान सभा क्षेत्र को भी शामिल कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।