{"_id":"69b28b51b663650d2207b01c","slug":"video-abdakaranagara-ma-ejasaya-para-katara-daema-na-thae-hama-dalvara-shanpr-karana-ka-narathasha-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में एजेंसियों पर कतार, डीएम ने दिए होम डिलीवरी शुरू करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में एजेंसियों पर कतार, डीएम ने दिए होम डिलीवरी शुरू करने के निर्देश
अंबेडकरनगर में घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की कमी बृहस्पतिवार को भी बनी रही। सुबह से ही एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शहर में पुरानी तहसील के निकट बाबा गैस एजेंसी के वितरण प्वाइंट पर सुबह 7 बजे से ही लोग खाली सिलिंडर लेकर पहुंचना शुरू हो गए। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। फव्वारा तिराहा के पास डिलीवरी प्वाइंट पर एक पिकअप सिलिंडर वितरण के लिए पहुंचे तो लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहजादपुर स्थित आरएलवी गैस एजेंसी पर स्टॉक खत्म हो जाने के चलते लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस बीच ओटीपी न आने और बुकिंग का मेसेज न आने जैसी समस्याओं से भी लोगों को रूबरू होना पड़ा। उधर, दूसरी ओर डीएम अनुपम शुक्ला ने एलपीजी संकट पर कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता करते हुए जिले में 13 हजार से अधिक रिफिल होने का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने होम डिलीवरी व्यवस्था को शत प्रतिशत लागू करने, एजेंसी पर आने वाले उपभोक्ताओं को टोकन देने जैसी व्यवस्थाएं लागू करने की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। हर एजेंसी पर मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मियों और राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। ई केवाईसी की सुविधा जन सुविधा केंद्र पर मुहैया कराई जाएगी। गैस एजेंसियां गांवों में पंचायत भवनों पर सिलिंडर मुहैया कराएं, ताकि लोग गांव में ही सिलिंडर प्राप्त कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।