{"_id":"6a672a26d3f5f6d08704dd12","slug":"video-abdakaranagara-ma-ijakashana-lgana-ka-btha-bgaugdha-kashara-ka-tabyata-jal-asapatal-ma-mata-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी किशोरी की तबीयत, जिला अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी किशोरी की तबीयत, जिला अस्पताल में मौत
अंबेडकरनगर में अकबरपुर के बरधा भिउरा गांव की 13 वर्षीय किशोरी की मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित क्लीनिक पर इंजेक्शन लगने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मेडिकल स्टोर व क्लीनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बरधा भिउरा के जितेंद्र के अनुसार सोमवार सुबह उनकी 13 वर्षीय पुत्री गरिमा को पेट दर्द की शिकायत हुई थी। वह उसे इलाज के लिए बीके मेडिकल स्टोर परिसर में संचालित एक क्लीनिक पर ले गए। आरोप है कि वहां मौजूद कथित चिकित्सक बृजेंद्र (विजेंद्र) ने गरिमा को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने जब जवाब मांगा को संचालक ने किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की जानकारी लगते ही परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। पिता ने आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने संचालक बृजेंद्र के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर लेकर चले गए। ऐसे में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की सूचना संबंधित स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।