{"_id":"6a48d0a4ddaa1e4c3d0c4950","slug":"video-abdakaranagara-ma-shatha-sa-tha-thana-pahal-magatara-na-thalhana-para-hasaya-sa-hamal-karaka-ghayal-kara-thaya-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में शादी से दो दिन पहले मंगतेर ने दुल्हन पर हसिये से हमला करके घायल कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में शादी से दो दिन पहले मंगतेर ने दुल्हन पर हसिये से हमला करके घायल कर दिया
यूपी के अंबेडकरनगर में मंगेतर पर शादी से दो दिन पहले युवती पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। चेहरे पर कई वार होने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया।
बताया गया कि मालीपुर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर कोड़रा निवासी ज्योति (24) की शादी 06 जुलाई को इब्राहिमपुर क्षेत्र के बराहिमपुर निवासी मृत्युंजय से होनी थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। पूर्व में कोर्ट मैरिज भी हो चुकी है। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह की तिथि तय हुई थी।
परिजनों के अनुसार, शनिवार को मृत्युंजय ने ज्योति को फोन करके फेशियल कराने के बहाने बुलाया। बेटी को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर ककरडीला के पास ले गया। वहां किसी बात को लेकर दोनों पर कहासुनी हो गई। इस पर मृत्युंजय ने हसिये से ज्योति के चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि युवती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।