{"_id":"6a48d1e5962ff06d8606b3f9","slug":"video-abdakaranagara-ma-yapa-taiita-ka-parakashha-sapanana-atama-thana-9103-abhayaratha-raha-upasathata-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में यूपी टीईटी की परीक्षा संपन्न, अंतिम दिन 91.03% अभ्यर्थी रहे उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में यूपी टीईटी की परीक्षा संपन्न, अंतिम दिन 91.03% अभ्यर्थी रहे उपस्थित
अंबेडकरनगर में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के तीसरे और अंतिम दिन शनिवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अंतिम दिन पंजीकृत 5,160 अभ्यर्थियों में से 4,697 (91.03 प्रतिशत) परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 463 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अकबरपुर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान से मध्यम (ईजी टू मॉडरेट) स्तर का रहा। अधिकांश प्रश्न कांसेप्ट आधारित थे, जिन्हें विषय की अच्छी समझ रखने वाले अभ्यर्थी आसानी से हल कर सकते थे।
हालांकि, अभ्यर्थियों ने बताया कि बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy) खंड के प्रश्न अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण रहे। इस सेक्शन में अवधारणात्मक और विश्लेषणात्मक प्रश्नों ने कई अभ्यर्थियों को उलझाए रखा।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे और पूरी परीक्षा नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। तीन दिवसीय यूपीटीईटी परीक्षा के सफल समापन के साथ अब अभ्यर्थियों की नजर परिणाम पर टिक गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।