{"_id":"6ae3588c5d4124efa005e9f5","slug":"video-amabdakaranagara-karava-catha-ka-thana-sathagathha-parasathataya-ma-haii-vavahata-ka-mata-haugdhakapa-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: करवा चौथ के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: करवा चौथ के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत, हड़कंप
करवा चौथ के दिन नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिवार के सदस्यों में चीत्कार मच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग पहुंचे और पुलिस टीम से कार्रवाई की मांग किया। मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बौरांव गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी विकास कनौजिया की पत्नी उसमा कन्नौजिया (27 वर्ष)का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला।
सूचना मिलने के बाद मृतका उसमा कन्नौजिया का छोटा भाई सुरेश कन्नौजिया मौके पर पहुंचा तो देखा उसमा का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक जेपी सिंह डिप्टी एसपी जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसमा कन्नौजिया की शादी 20 अप्रैल 2024 को हुई थी जिसकी एक संतान एक वर्ष का बेटा रेयांश भी है। मृतका का पति विकास मौके पर हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है।डिप्टी एसपी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।