{"_id":"67dfdf6a87152372610671a4","slug":"video-bldajara-kararavaii-ka-bca-jalta-chhapapara-sa-sakal-bga-lkara-bhaga-masama-a-khalsha-yathava-na-sarakara-ka-ghara-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बुल्डोजर कार्रवाई के बीच जलते छप्पर से स्कूल बैग लेकर भागी मासूम, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बुल्डोजर कार्रवाई के बीच जलते छप्पर से स्कूल बैग लेकर भागी मासूम, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
अंबेडकरनगर में जलालपुर तहसील के अरई गांव में तीन दिन पूर्व बुल्डोजर कार्रवाई के दौरान एक का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि जलते छप्पर के नीचे प्राथमिक विद्यालय की छात्रा अनन्या का स्कूल बैग रखा था। अनन्या ने जलते छप्पर में जाकर अपना बैग निकाला। उसे सीने से लगाकर भागी। वीडियो वायरल हुआ तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बच्ची के वीडियो को एक्स पर शेयर किया है और लिखा है कि अंबेडकरनगर के एक प्रशासनिक अधिकारी अपनी शान दिखाने के लिए लोगों की झोपड़ियां गिरा रहा है और एक बच्ची अपनी किताबें बचाने के लिए भागने पर मजबूर है। ये वही भाजपाई लोग हैं जो कहते हैंङ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। बच्ची की पढ़ाई के प्रति इस लगन को देखकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक फैजाबाद के पूर्व चेयरमै राम शकल यादव ने पहल की। आलापुर स्थित श्री कृष्णा चिल्ड्रेन सेंट्रल एकेडमी रामनगर के प्रबंधक राजित राम यादव और प्रिंसिपल राधेश्याम गुप्ता ने अनन्या को सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट तक निःशुल्क शिक्षा और रहने की सुविधा देने की घोषणा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।