{"_id":"6a4f927931ee378e0b0974e4","slug":"video-raka-raka-kara-brasha-na-jallpara-nagara-palka-ka-jal-nakasa-vayavasatha-ka-pal-khal-tha-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जलालपुर:रुक-रुक कर बारिश ने जलालपुर नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालपुर:रुक-रुक कर बारिश ने जलालपुर नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी
एक घंटे की बारिश में डूबी जलालपुर की जल निकासी व्यवस्था
नालियां उफनाईं, घरों में घुसा गंदा पानी, बाल्टियों से पानी निकालने को मजबूर हुए लोग
जलालपुर (अंबेडकरनगर): बृहस्पतिवार को हुई रुक-रुक कर बारिश ने जलालपुर नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। महज एक घंटे की बारिश में ही कई नालियां ओवरफ्लो हो गईं, जिससे सड़कों और मोहल्लों में जलभराव हो गया। हालात ऐसे रहे कि नालियों का गंदा पानी कई घरों में घुस गया और लोगों को बाल्टियों से पानी निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
नगर के जाफराबाद स्थित अखाड़े के पास जलभराव से सड़क तालाब में तब्दील हो गई। पानी भरने के कारण बच्चे सड़क पर जमा पानी में नहाते नजर आए। वहीं टी. खान कॉलोनी में हालात सबसे अधिक खराब रहे, जहां कई घरों में नालियों का गंदा पानी घुसने से घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
स्थानीय निवासी इब्ने अली ने बताया कि नगर की नालियों और नालों की समय पर सफाई नहीं होने से हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बन जाती है। उनका कहना है कि नियमित सफाई कराई जाए तो जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है।
टी. खान कॉलोनी निवासी अर्चना पाण्डेय, प्रीति यादव, मीरा मिश्रा और छोटू ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। कई बार नगर पालिका में शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसका खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।