{"_id":"6a5de5f1bf89cec4d70baa04","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-brasha-sa-jalbharava-garamanae-ka-fata-gasasa-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में बारिश से जलभराव, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में बारिश से जलभराव, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने जलालपुर तहसील क्षेत्र के मगुराडीला सैखवलिया गांव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव की गलियों, रास्तों और खेतों में जलभराव होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने जलनिकासी की व्यवस्था न होने और शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न किए जाने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग स्थायी समाधान नहीं करा सका। गांव निवासी प्रवीण और कुलदीप ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बिना मौके पर समस्या का निस्तारण किए ही शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा है। बारिश के बाद जलभराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खंड विकास अधिकारी शैलेश प्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित सचिव और ग्राम प्रधान को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।