{"_id":"6a5de5eb1341280a8f0153e7","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-saugdhaka-sarakashha-ka-sathasha-thana-saugdhaka-para-utara-chhatara-nakakaugdha-nataka-sa-kaya-jaganprka-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में सड़क सुरक्षा का संदेश देने सड़कों पर उतरे छात्र, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में सड़क सुरक्षा का संदेश देने सड़कों पर उतरे छात्र, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को रेडियंट अकादमी के छात्र-छात्राएं सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे। रामलीला मैदान में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उन्होंने लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने नाटक देखा और विद्यार्थियों के संदेश को सराहा।
जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़ेपुर की शिक्षिका प्रमिला यादव की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में संगीत शिक्षक रणवीर श्रीवास्तव और प्रतिष्ठा गौर के निर्देशन में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
यातायात उप निरीक्षक जनार्दन यादव ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही के कारण होती हैं। यदि लोग यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें तो बड़ी संख्या में हादसों को रोका जा सकता है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर ही सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान रामलीला मैदान में मौजूद लोगों ने विद्यार्थियों के अभिनय की सराहना की और सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।