{"_id":"69b91d7ae9f2a5d30a001b7c","slug":"video-video-gasa-saldara-ka-kallta-para-fata-lga-ka-gasasa-amara-ujal-savatha-ma-utha-samasayae-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गैस सिलिंडर की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, अमर उजाला संवाद में उठीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गैस सिलिंडर की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, अमर उजाला संवाद में उठीं समस्याएं
अम्बेडकरनगर जिले के कटेहरी क्षेत्र के घाघूपुर गांव में आयोजित ‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गैस सिलिंडर की समस्या को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। महिलाओं और पुरुषों ने बताया कि हाल के दिनों में गैस भरवाने की प्रक्रिया लगातार जटिल होती जा रही है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि पहले जहां आसानी से गैस बुकिंग हो जाती थी, अब बुकिंग कराने में भी दिक्कतें आ रही हैं। कई बार प्रयास के बाद भी बुकिंग नहीं हो पा रही है। वहीं बुकिंग हो जाने के बाद भी समय पर सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने बताया कि गैस की किल्लत के कारण उन्हें रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए और उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।