{"_id":"69ad52b96358f7977f0b8012","slug":"video-video-mahal-thavasa-para-haaa-karayakarama-daaaiija-na-mashana-sha-kata-tama-ka-mal-sakata-ka-kaya-ravana-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम, डीआईजी ने मिशन शक्ति टीमों को मिली स्कूटी को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम, डीआईजी ने मिशन शक्ति टीमों को मिली स्कूटी को किया रवाना
अंबेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यह आयोजन न केवल महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम बना, बल्कि स्थानीय समुदायों और महिला समूहों की प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का एक मंच भी साबित हुआ।
कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल लगाए गए, जिन पर सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टाल भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर युवा कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
डीआईजी ने एनटीपीसी की ओर से मिशन शक्ति टीमों के लिए मुहैया कराई गई 14 स्कूटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी अभिजीत आर शंकर, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एएसपी पूर्वी श्यामदेव के अलावा अन्य तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।