{"_id":"6a50c5d4f4bc21410005be84","slug":"video-video-makhayamatara-ka-sabhavata-aagamana-ka-khabra-sa-kashhatara-ma-utasaha-bb-gavatha-sahab-mal-parasara-ma-ha-karayakarama-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की खबर से क्षेत्र में उत्साह, बाबा गोविंद साहब मेला परिसर में है कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की खबर से क्षेत्र में उत्साह, बाबा गोविंद साहब मेला परिसर में है कार्यक्रम
अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के बाबा गोविंद साहब मेला परिसर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम व आगमन की खबर से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से मेले की पहचान और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई मिलेगी। साथ ही लोगों ने वर्षों पुरानी मांग दोहराते हुए बाबा गोविंद साहब मेला परिसर को पर्यटन स्थल घोषित करने की अपील की।
उनका कहना है कि यदि इसे पर्यटन स्थल का दर्जा मिलता है, तो क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री के दौरे की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां और चर्चाएं तेज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।