{"_id":"6a7011d51ada5023f8070644","slug":"video-amatha-ma-hara-hara-mahathava-ka-jayaghashha-sa-gaja-shavalya-savana-ka-dab-pahal-samavara-para-aasatha-ma-shahara-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, सावन के डूबा पहले सोमवार पर आस्था में शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, सावन के डूबा पहले सोमवार पर आस्था में शहर
अमेठी में सावन मास के पहले सोमवार को अमेठी क्षेत्र के शिवालय हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हो उठे। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर लग गईं। माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष की माला और भगवा वस्त्र धारण किए शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगाजल अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना की।
मान्यता है कि सावन मास में भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। ताला स्थित मुकुटनाथ धाम, जागेश्वर धाम, कालिकन धाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम, महादेवन, टीकर माफी स्थित नरबलेश्वर शिव मंदिर, द्वादश ज्योतिर्लिंग, गौरीगंज के महामृत्युंजय धाम, दंडेश्वर धाम और दत्तेश्वर धाम समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
ताला स्थित मुकुटनाथ धाम में पूरे सावन भर लगने वाले मेले ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। दूर-दराज के जिलों से पहुंचे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर और मेला परिसर दिनभर गुलजार रहा। स्थानीय मान्यता के अनुसार वनवास काल में पांडवों ने इसी स्थान पर भगवान शिव को अपना मुकुट अर्पित कर पूजा की थी, जिसके बाद इस धाम का नाम मुकुटनाथ धाम पड़ा।
श्रद्धालुओं ने घरों में भी रुद्राभिषेक और शिव पूजन किया। हालांकि मंदिरों पर उमड़ी भारी भीड़ के लिए सुरक्षा व्यवस्था तैनात दिखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।