{"_id":"68553c20e3750b91690943f0","slug":"video-amatha-ma-kashha-vajaniana-kathara-ka-edavaijara-thhana-rapaii-sahata-kharafa-fasal-ka-baaii-ka-acachha-samaya-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र की एडवाइजरी, धान रोपाई सहित खरीफ फसलों की बुआई का अच्छा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र की एडवाइजरी, धान रोपाई सहित खरीफ फसलों की बुआई का अच्छा समय
अमेठी में मौसम में बदलाव दिख रहा है। यहां गुरुवार की रात हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र, कठौरा ने वर्षा और आगामी मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें किसानों को सलाह दी गई है कि खरीफ की फसलों की बुआई- रोपाई का काम प्रारंभ करने का समय आ गया है।
केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर नवनीत कुमार मिश्र ने बताया कि वर्तमान में मौसम को देखते हुए किसान भाई धान की रोपाई प्रारंभ कर सकते हैं। अधिकांश भागों में छिटपुट बरसात हो गई है। आने वाले दिनों में अच्छी वर्षा की संभावना है। इससे धान की रोपाई करना अच्छा रहेगा। रोपाई के समय किसान भाई संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें।
केंद्र के फसल सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ लाल पंकज सिंह ने बताया कि यह समय धान की सीधी बुआई करने के लिए भी उपयुक्त है। खेत में पर्याप्त नमी होने तथा कम दिन की प्रजातियों की बुआई करने से लागत में कमी आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।