{"_id":"69ff2ed8e72c11aa3d0f8d80","slug":"video-amatha-ma-lka-athalta-ma-vatha-ka-kaya-gaya-nasataranae-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में लोक अदालत में वादों का किया गया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में लोक अदालत में वादों का किया गया निस्तारण
अमेठी में मुसाफिरखाना स्थित मुंसिफ कोर्ट में सभी ग्राम न्यायालय, जिला मजिस्ट्रेट, अपर जिला मजिस्ट्रेट सहित गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना और तिलोई तहसील स्थित न्यायालयों में वादों का निस्तारण किया गया। गौरीगंज तहसील स्थित उपजिला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित छह कोर्ट में वादों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील में 5400 मामले निस्तारित किए गए। इसके अलावा ग्राम न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। इसमें अवैध अतिक्रमण के 60 चालानों का निस्तारण किया गया। कनिष्ठ सहायक शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम न्यायालय के जज ने सभी मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के बाद सड़क तक दुकान लगाकर अवैध अतिक्रमण करने वालों पर 300 रुपये तक जुर्माना लगाने का आदेश दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में छोटे विवादों का मौके पर ही समाधान होने से वादकारियों को राहत मिली। न्यायालय ने लोगों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा न करने की अपील भी की। इस दौरान राजेश तिवारी, तरुण सिसोदिया, अधिवक्ता और वादकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।