{"_id":"69e59a5a03e5ffb225059c72","slug":"video-amatha-ma-shatara-bthamasha-ka-hafa-enakautara-20-sa-athhaka-aaparathhaka-mamal-ha-tharaja-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में शातिर बदमाश का हाफ एनकाउंटर, 20 से अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में शातिर बदमाश का हाफ एनकाउंटर, 20 से अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज
अमेठी के संग्रामपुर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान शातिर बदमाश शनि पांडेय पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पास से तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी की बैट्री, झटका मशीन और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी संजय सिंह और उपनिरीक्षक अनूप सिंह की टीम विशेषसरगंज तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेज गति से भागने लगा। शक गहराने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की।
खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शनि पांडेय संग्रामपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।