{"_id":"6a48d651058d12e98a099629","slug":"video-amatha-ma-shatha-sa-inakara-karana-para-parama-na-paramaka-ka-hataya-kara-tha-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी
यूपी के अमेठी में इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्रेम संबंध युवती की हत्या पर खत्म हुआ। शादी के लिए घर से साथ चलने से इन्कार करने पर प्रेमी ने काजल (19) की मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना के 48 घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी सुरजीत को दिल्ली के कमला नगर से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एसपी ने मामले का खुलासा किया।
रणवीर नगर जंगल रामनगर गांव निवासी काजल मंगलवार देर रात घर से निकली थी। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पिता की तहरीर पर सुरजीत और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई।
जांच के दौरान घटनास्थल से युवती का मोबाइल नहीं मिला। पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि काजल और सुरजीत की पहचान करीब ढाई वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी और दोनों लगातार संपर्क में थे।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मंगलवार रात उसने काजल को फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। शादी के लिए साथ चलने का दबाव बनाया। युवती के इनकार करने पर उसने मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसका मोबाइल लेकर वहां से निकल गया।
मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के कमला नगर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मृतका का मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 35 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।