{"_id":"6a0989fafad183a67101aa54","slug":"video-karab-eka-varashha-btha-amatha-thara-para-aa-raha-rahal-gathha-karayakaratao-ma-bharaga-jasha-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"करीब एक वर्ष बाद अमेठी दौरे पर आ रहे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब एक वर्ष बाद अमेठी दौरे पर आ रहे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी का 20 मई को अमेठी का दौरा प्रस्तावित है। वह यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने संग दिवंगत कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के परिवार से मुलाकात करेंगे। साथ ही संजय गांधी जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन आदि का लोकार्पण करेंगे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
इसके पूर्व 30 अप्रैल 2025 को वे दौरे पर अमेठी आए थे, जहां उन्होंने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री और संजय गांधी अस्पताल का निरीक्षण किया था। राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर रविवार को सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में बैठक की।
इस दौरान उन्होंने जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत एवं नगर इकाइयों के पदाधिकारी तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ता से चर्चा की और उन्हें 2027 की तैयारियों संग एसआईआर पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कहा कि कहा कि अमेठी कांग्रेस संगठन पर हमें फक्र है यह सम्मेलन कांग्रेस की विचारधारा, समर्पण और जनसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने का अवसर है।
अमेठी की जनता पूरे दिल से इसे ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जनता ने हमेशा गांधी परिवार को अपने परिवार का सदस्य माना है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व्यवस्थाओं की समीक्षा की। गांव-गांव में बैठक करने का निर्देश दिया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
सांसद ने बताया कि 20 मई को सुबह 10:30 बजे गौरीगंज स्थित दिवंगत कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के परिवार से राहुल गांधी मुलाकात करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल का निरीक्षण व हाईटेक अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक राधेश्याम, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, अनिल सिंह, देवमणि शुक्ल, अनिल शुक्ल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।