{"_id":"685fdb9c203f5c88bd0bd01c","slug":"video-mahal-thana-parabhara-chhatarao-sa-bl-aapaka-sarakashha-oura-athhakara-ka-sarakashhaka-ha-palsa-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला थाना प्रभारी छात्राओं से बोलीं- आपकी सुरक्षा और अधिकारों की संरक्षक है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला थाना प्रभारी छात्राओं से बोलीं- आपकी सुरक्षा और अधिकारों की संरक्षक है पुलिस
पुलिस आपकी सुरक्षा और अधिकारों की संरक्षक है। किसी भी आपात स्थिति में बेहिचक पुलिस से संपर्क करें, वो आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है। ये बातें शनिवार को अमेठी के महिला थाने में आयोजित ‘दोस्त पुलिस’ कार्यक्रम में थाना प्रभारी कंचन सिंह ने छात्राओं से कही। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज की 50 छात्राओं ने भाग लिया।
इंस्पेक्टर कंचन सिंह ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस अब डर या दबाव की नहीं, विश्वास की प्रतीक है। किसी भी संकट में छात्राएं 1091 या 100 नंबर पर कॉल कर मदद मांग सकती हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि महिलाएं बिना किसी सहयोग के अकेले आकर एफआईआर दर्ज करा सकती हैं। महिला सिपाही रोशनी मिश्र ने महिला हिंसा, साइबर अपराध और आत्मरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी।
रिपोर्टिंग रूम में जाकर छात्राओं को दिखाया गया कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस कैसे कार्य करती है। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी निधि चतुर्वेदी ने बताया कि थाने का शिकायत प्रकोष्ठ 24 घंटे सक्रिय रहता है। कार्यक्रम में शिक्षिका निधि तिवारी और सहायिका दीपशिखा भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने एफआईआर, डिजिटल अरेस्ट, महिला कानून, हेल्पलाइन नंबरों और पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़े सवाल किए, जिनका अधिकारियों ने स्पष्ट और सरल जवाब दिया। छात्राओं ने इस संवाद को न सिर्फ जानकारीपूर्ण, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने वाला अनुभव बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।