{"_id":"6a86f26006cfde61240f8525","slug":"video-video-amatha-ma-caka-sa-gal-rata-vavahata-ka-hataya-cahara-para-bha-vara-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में चाकू से गला रेत विवाहिता की हत्या, चेहरे पर भी वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में चाकू से गला रेत विवाहिता की हत्या, चेहरे पर भी वार
पूरे चितई के पूरे दीवान गांव में बृहस्पतिवार को घर में मौजूद विवाहिता पूनम (26) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसके गले और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान मिले। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
पूनम घर में बेटी वैष्णवी के साथ थी। उसका देवर देव बाजार गया था, जबकि ससुर पारसनाथ खेत में काम करने गए थे। देव दवा लेकर घर लौटा तो पूनम लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। भगीरथ का पुरवा भवानीगढ़ निवासी पूनम के पिता झाम सिंह ने बेटी को प्रताड़ित करने और चाकू से वार कर हत्या करने का आरोप लगाया।
मां सावित्री देवी ने भी बेटी की हत्या की बात कही। ससुर पारसनाथ ने बताया कि उनका बड़ा बेटा शिवा शहर में ट्रक चलाता है और तीन महीने से घर नहीं आया है। पूनम तीन दिन पहले मायके से ससुराल लौटी थी। घटना के समय वह खेत में काम करने गए थे, जबकि देव बाजार गया था। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हर पहलू की जांच की जा रही है। एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।