{"_id":"6852a7d9d42e3dbc8604ab46","slug":"video-video-amethi-pata-ka-jahara-thana-ka-kashasha-vavahata-para-parama-saga-hataya-ka-sajasha-ka-aarapa-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Amethi: पति को जहर देने की कोशिश, विवाहिता पर प्रेमी संग हत्या की साजिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Amethi: पति को जहर देने की कोशिश, विवाहिता पर प्रेमी संग हत्या की साजिश का आरोप
अमेठी जिले के जामो क्षेत्र में विवाहिता पर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। पीड़ित पति राहुल, उसकी मां और पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है। आरोप है कि विवाहिता ने ससुराल में रह रहे एक युवक से संबंध बनाकर पति को रास्ते से हटाने की कोशिश की।
जामो क्षेत्र के गौरी शंकर दुबे का पुरवा गांव निवासी राहुल की शादी अप्रैल 2021 में मोहनगंज के शंकरगंज गांव की मधु से हुई थी। तीन साल तक सब सामान्य रहा, लेकिन पिछले एक साल से मधु के संबंध घर में ही रहने वाले युवक से बन गए। राहुल की मां मीना देवी का आरोप है कि मधु पति को रोज दूध में नींद की गोली देकर सुला देती थी और फिर प्रेमी को बुला लेती थी। राहुल को शक हुआ तो उसने नशे वाला दूध नहीं पिया और सोने का नाटक किया। रात में पत्नी ने प्रेमी को बुलाया, जिसे राहुल ने परिजनों की मदद से पकड़ लिया।
अगले दिन मधु ने खाने में जहर मिलाकर राहुल को दे दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे उसकी जान बच सकी। राहुल के पिता अशोक दुबे ने कहा कि बहू को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ने पर वह धक्का देकर भाग निकली। राहुल ने बताया कि उसके पास पत्नी और प्रेमी की आपत्तिजनक तस्वीरें भी हैं। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवाहिता को उसके पिता के साथ भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।