Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: कांग्रेस ने छलावा कहा, सपा नेता बोले, बजट के नाम पर पकड़ाया झुनझुना, आम बजट पर राजनीतिक दलों से आईं प्रतिक्रियाएं
{"_id":"697f3d63670a13eae606573f","slug":"video-video-kagarasa-na-chhalva-kaha-sapa-nata-bl-bjata-ka-nama-para-pakaugdhaya-jhanajhana-aama-bjata-para-rajanataka-thal-sa-aaii-paratakarayae-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांग्रेस ने छलावा कहा, सपा नेता बोले, बजट के नाम पर पकड़ाया झुनझुना, आम बजट पर राजनीतिक दलों से आईं प्रतिक्रियाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांग्रेस ने छलावा कहा, सपा नेता बोले, बजट के नाम पर पकड़ाया झुनझुना, आम बजट पर राजनीतिक दलों से आईं प्रतिक्रियाएं
गरीबी घटाने और नौकरी बढ़ाने वाला बजट: भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि यह बजट दूरदर्शी बजट है। यह गरीबी घटाने और नौकरी बढ़ाने वाला बजट है। शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, किसानों और महिलाओं को शामिल किया गया है। यह बजट विकसित, सशक्त भारत का है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व का यह बजट भारत को विश्वगुरू और आत्मनिर्भर बनाने का बजट है। विपक्ष पर उन्होंने तंज भी कसा।
बजट छलावा, लोगों को मिली निराशा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि अमेठी और रायबरेली को उपेक्षित किया गया है। इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया, व्यापारियों को उपेक्षित किया गया है। इस बजट से महंगाई बढ़ेगी, इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। महिलाओं, रोजगार, किसानों संग आम लोगों के लिए कुछ नहीं किया गया है। यह बजट सिर्फ छलावा है, इससे लोगों को निराशा मिली है।
बजट के नाम पर पकड़ाया झुनझुना : सपा जिलाध्यक्ष राम उदित ने कहा कि इस बजट में किसान, व्यापारी, युवाओं, महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं है। महंगाई चरम पर है। सरकार महिला विरोधी है। सोने चांदी की महंगाई पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के गले का मंगलसूत्र व पांव की पायल छीन लिया है। भाजपा ने इस बजट के माध्यम से लोगों को झुनझुना पकड़ा दिया है।
महंगाई बढ़ाने वाला है बजट: बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने कहा कि यह बजट महंगाई बढ़ाने वाला है। व्यापारियों, उद्यमियों, महिलाओं के लिए हितकारी नहीं है। उद्यमियों को सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं नहीं मिलने से उद्योगों का विस्तार नहीं हो रहा है।
निराशाजनक है बजट: आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अनुराग शुक्ल ने कहा कि यह बजट निराशा जनक है। गैस सिलेंडर, खाद, बीज सहित अन्य सामान महंगे हुए हैं। किसान, व्यापारी, युवा, आम ममी के लिए कोई सहानभूति नहीं की गई है।
महिलाओं नेताओं ने बताया की गई उपेक्षा: सपा जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि सिलेंडर का दाम बढ़ा है, सोने चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। महिलाओं को उपेक्षित किया गया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण महिलाओं को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पूजा वर्मा ने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है। कहा कि सरकार को उपेक्षा करने के बजाय बजट में महिलाओं को रोजगार संग अन्य व्यवस्थाएं की जानी चाहिए थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।