{"_id":"69f5b1c3544407d61b0ec062","slug":"video-video-taral-ka-capata-ma-aakara-bika-savara-yavaka-ka-mata-rayabral-ayathhaya-haiiva-para-haii-ghatana-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्राला की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्राला की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर हुई घटना
बाइक से जगदीशपुर आ रहे युवक की रास्ते में ट्राला की चपेट में आकर मौत हो गई। सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र के पूरे हरिवंश गिरजा मोड़ निवासी पंकज उपाध्याय (30) शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे बाइक से जगदीशपुर आ रहे थे। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मंगौली के पास पीछे से आए ट्राला ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्राला लेकर भागने लगा, लेकिन आगे पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग बंद मिलने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ट्राला को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में शोक
पंकज उपाध्याय की मौत से परिवार में शोक छा गया। पिता सत्य प्रकाश, मां सरोज देवी और पत्नी मंजेश उपाध्याय का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा हर्षित (15) व जुड़वां बच्चे गोलू और तन्नू (7) भी सदमे में हैं।
हेलमेट पहनने के बावजूद नहीं बच सकी जान
घटना के समय पंकज ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उनकी जान नहीं बच सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।