{"_id":"6a6b600ca7cbcaf248068c61","slug":"video-175530-cusecs-of-water-released-from-bijnor-barrage-gangas-water-level-rises-by-5-cm-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजनौर बैराज से छोड़ा 175530 क्यूसेक पानी, पांच सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर बैराज से छोड़ा 175530 क्यूसेक पानी, पांच सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर
Vimal Sharma
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:00 PM IST
बिजनौर बैराज से 175530 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण गंगा का जल स्तर पांच सेंटीमीटर बढ़कर 235 मीटर हो गया। बाढ़ के कारण ओसीता जगदेवपुर व शीशों वाली समेत कई गांवों के लोेगों को चारा लाने, दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। बृहस्पतिवार शाम को 4 बजे 174187 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे जल स्तर कम होने की संभावना नहीं हैै।
बृहस्पतिवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 235 मीटर दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पूर्व बुधवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 230 मीटर था। बिजनौर बैराज से 175530 क्यूसेक पानी छोड़ दिया जाने के कारण जल स्तर बढ़ा हैै। ओसीता जगदेवपुर गांव के खेतों में दूर तक बाढ़ का पानी दिखाई दे रहा हैै। फसलें पानी में डूब गई हैं। शीशों वाली, मंदिर वाली, भुड्डी वाली समेत कई गांवों के लोगों को बाढ़ के कारण चारा लाने मेंं खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। नाव और ट्यूब से चारा लाने को मजबूर हैं। निचले इलाकों के खेतों में खड़ी फसलों को बाढ़ से नुकसान की संभावना बढ़ती जा रही हैै। जिससे किसानों की बेचैनी बढ़ गई हैै। जेेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा जाने के कारण जल स्तर बढ़ गया हैै। जेेई ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को 4 बजेे बिजनौर बैराज से 174187 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे अभी जल स्तर कम होने की संभावना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।