{"_id":"6a2ab152aa34789f7605f65e","slug":"video-a-kalash-yatra-was-taken-out-with-music-and-fanfare-prior-to-the-shrimad-bhagwat-katha-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीमद भागवत कथा से पूर्व गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद भागवत कथा से पूर्व गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा
Vimal Sharma
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:30 PM IST
Link Copied
सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ सप्ताह के शुभारंभ से पूर्व महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान बूंदाबांदी में भी महिलाओं और आयोजकों का उल्लास कम नहीं था। कथाव्यास आचार्य दीपक महाराज ने
रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर बृहस्पतिवार दोपहर से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हो गया। इससे पहले सुबह श्री गंगा प्याऊ मंदिर से शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली। यहां पर विधि विधान से पूजन के बाद कलश यात्रा शुरू हुई। बंदाबांदी में आगे महिलाएं कलश धारण कर चल रही थीं, जबकि पीछे भव्य रथ पर कथाव्यास विराजमान थे। गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में डीजे पर बजे भजन छोटो से मेरो मदन गोपाल पर श्रद्धालु झूम उठे। गंगा प्याऊ मंदिर से कलश यात्रा कथा स्थल तक निकाली गई। इसमें राधिका अग्रवाल, श्वेता गर्ग्, उन्नति गर्ग, संगीता रानी, सुमन शर्मा, राजबाला आदि शामिल रहीं। यहां पर कलश स्थापना के बाद श्रीमद भागवत कथा सुनाई। कथाव्यास ने कहा श्रीमद भागवत कथा सुनने से मनुष्य के सब पाप नष्ट हो जातेे हैं। घर में सुख शांति बनी रहती हैै। अंत में मनुष्य मोक्ष को प्राप्त करता है। इसलिए सभी को श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करना
चाहिए। दीपक अग्रवाल, नवीन कुमार गर्ग, शुभम भारद्वाज, कृष्ण अवतार सैनी, पंडित देवेंद्र शर्मा, तुषार कुमार, विक्की, हर्ष वर्मा आदि ने धर्म लाभ कमाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।