{"_id":"6a75e6ade9429220cf077c9f","slug":"video-people-sitting-on-a-trolley-with-a-body-covered-in-a-plastic-sheet-to-avoid-getting-wet-in-the-rain-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश में भीगने से बचने के लिए शव के साथ ट्रॉली में पन्नी ओढ़कर बैठेे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भीगने से बचने के लिए शव के साथ ट्रॉली में पन्नी ओढ़कर बैठेे लोग
गजरौला। बारिश में भीगने सेे बचने के लिए लोग शव रखी ट्रॉली में पन्नी ओढ़कर बैठे और तिगरी में श्मशान घाट तक पहुंचे। बूंदाबांदी में शवों का
अंतिम संस्कार करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही नगर और आस पास के क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू हो गई। कई बार तेज बारिश भी हुई। इस बारिश सेे जहां किसानों के चेहरे खिल गए। गर्मी से भी लोगों को निजात मिली। वहीं कुछ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी का निधन हाे जाने पर शव को अंतिम संस्कार के लिए भीगते हुए तिगरी तक गए। मगर खराब मौसम में ईंधन को भीगने से बचाना किसी चुनौती से कम नहीं था। शव रखी ट्रॉली में लोग पन्नी ओढ़कर बैठ गए। जिससे वह खुद भी भीगने से बच गए और ईंधन को भी बचा लिया। मगर अन्य ट्रैक्टर ट्रॉली में लोग भीगते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।