{"_id":"6a2ab159b9cb31a207029c32","slug":"video-prime-minister-broke-all-records-and-united-the-country-tarara-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने तोड़ेे सभी रिकॉर्ड, देश को अखंड बनाया: तरारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने तोड़ेे सभी रिकॉर्ड, देश को अखंड बनाया: तरारा
Vimal Sharma
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:30 PM IST
Link Copied
केंद्र में मोदी के नेतृत्व में 12 साल होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि मोदी ने 4400 दिन प्रधानमंत्री के रूप में पूरे कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उनके नेतृत्व में
ही कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को खत्म कर देश का अभिन्न अंग बनाया।
फौंदापुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजीव तरारा ने कहा कि प्रदेश में सभी भर्तियां बिना भेदभाव की जा रही हैं। आरोप लगाया कि सपा के शासन में नौकरी के लिए चाचा अलग पर्ची जारी करते थे और छोटे भतीजे की पर्ची अलग होती थी। भर्ती के लिए रेट तय होते थे। प्रतिभावान अभ्यर्थियों की पर्चियों को फाड़ दिया जाता था। मगर अब ऐसा नहीं हैै। जो योग्य है। वही नौकरी प्राप्त करेगा। प्रदेश में योगी के नेतृत्व में
कई बदलाव हो गए हैं। पेंशन बढ़ा दी गई है। बेटियों के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। हमारे देश अखंडता की ओर बढ़ रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को हटाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी ने किया। हमारे देश की कमाई का खर्चा जम्मू कश्मीर में खर्च होता था। वहां की बेटी से हमारे देश का नहीं बल्कि पाकिस्तान का युवक शादी कर सकता था। आज हमारे देश का संविधान लागू हो गया। आरक्षण भी लागू है। यह हम सबकी सरकार है। उन्होंने भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर गेंदा सिंह चौहान, ओमपाल सिंह, महकपाल सिंह गुर्जर, मन मोहन सैन, विजयपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह औलख, बीडीओ लोकचंद आनंद, एडीओ पंचायत सतेंद्र सिंह आदि मौैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।