{"_id":"69bfec4162ce9b9b7a02d350","slug":"video-the-sangh-has-built-character-over-the-past-hundred-years-surendra-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"संघ ने विगत सौ साल में किया व्यक्तित्व का निर्माण: सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ ने विगत सौ साल में किया व्यक्तित्व का निर्माण: सुरेंद्र
Vimal Sharma
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:48 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को ब्लॉक सभागार में
आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में सुरेंद्र कुमार ने कहा कि संघ ने 100 वर्षों में शाखा के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण का कार्य किया है। शाखा के माध्यम से बने संघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में अनेक कार्य किए हैं। संघ के कार्यकर्ताओं का स्थापित किया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व भर में विद्यार्थियों का सबसे बड़ा संगठन है। विद्या भारती के माध्यम से दूरस्थ के क्षेत्र में संघ के कार्यकर्ता वंचित लोगों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से आदिवासी समूह में विभिन्न क्रियाकलाप संचालित हो रहे हैं। डॉ. बीना रस्तोगी ने पांच परिवर्तन के माध्यम से समाज जागरण का आह्वान किया। इस मौके पर जीपी सिंह, जिला संचालक रणवीर सिंह, नगर संघचालक कमल अग्रवाल, नगर शह संघचालक पुसविंदर सिंह, नगर कार्यवाह जगदीप सिंह, नगर सह कार्यवाह लोकेश कुमार, वीरेंद्र शर्मा, विवेक त्यागी, मगन सिंह, श्याम सिंह, देवी शरण सैनी, कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।