बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Canopy of dilapidated shop collapses; shopkeeper and customer have a narrow escape

औरैया: जर्जर दुकान का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे दुकानदार और ग्राहक

Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:18 PM IST
Auraiya: Canopy of dilapidated shop collapses; shopkeeper and customer have a narrow escape
बिधूना कस्बे के दुर्गा मंदिर के पास स्थित दुर्गा मार्केट में मंगलवार दोपहर तेज बारिश के दौरान नगर पंचायत की जर्जर दुकानों का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जा छत के कुछ हिस्से समेत सामने लगे टिन शेड पर जा गिरा। इससे दुकानों में बैठे दुकानदारों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।  दुर्गा मार्केट की दुकानें करीब 30 वर्ष पुरानी हैं। मंगलवार को करीब ढाई बजे तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान दुकान संख्या 74, 75 व 76 के सामने का जर्जर छज्जा छत के हिस्से समेत अचानक नीचे आ गिरा। नीचे ब्यूटी पार्लर और अन्य दुकानें संचालित हैं। छज्जा गिरने की तेज आवाज सुनकर दुकानों में बैठे लोग घबरा गए और आनन-फानन में बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दुकानदारों के मुताबिक, सामने लगे टिन शेड के कारण मलबा सीधे दुकानों के अंदर नहीं गिरा। यदि टिन शेड आगे नहीं लगा होता तो दुकानों में मौजूद ग्राहकों और दुकानदारों के ऊपर मलबा गिर सकता था और बड़ी जनहानि हो सकती थी। बारिश के कारण उस समय बाजार में भीड़ कम थी, जिससे भी हादसा टल गया। घटना की सूचना पर नगर पंचायत के कर्मचारी ने मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दुकानदारों ने नगर पंचायत से जर्जर दुकानों और छज्जों की जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्गा मार्केट की ये दुकानें करीब 30 वर्ष पुरानी हैं और वर्ष 1992 में इनका निर्माण कराया गया था। दुकानों की छत पर दुकानदारों द्वारा साफ-सफाई नहीं की गई, जिससे कूड़ा जमा होने के कारण पानी भर गया और जर्जर छज्जे पर अतिरिक्त दबाव पड़ा। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Lakhimpur Kheri: किशोरी ने शारदा नहर में लगाई छलांग, बचाने के लिए कूदा जीशान लहरों में फंसा

11 Aug 2026

अयोध्या में अमर उजाला के प्रथमा कार्यक्रम का आयोजन

11 Aug 2026

कानपुर: यूनियन क्लब के तरण ताल में मंडल स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित

11 Aug 2026

Meerut: मूसलाधार बारिश से शहर में जलभराव, मुख्य मार्गों पर घुटनों तक पानी

11 Aug 2026

कबीरधाम में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत: 6 माह में 94 जानें गईं, फिर भी नहीं थम रहे सड़क हादसे

11 Aug 2026
विज्ञापन

रालोद नेता नर्वदेश्वर तिवारी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि

11 Aug 2026

प्रदर्शन-आगजनी के 5 दिन बाद फिर खुलेगा बाजार

11 Aug 2026
विज्ञापन

दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

11 Aug 2026

फरीदाबाद में सड़क हादसे में आशू की जान गई, परिजनो बोले- देर से मिली सूचना, बच सकती थी उसकी जान

11 Aug 2026

Shimla Rain: बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेने वार्डों में पहुंचे महापौर, विकासनगर में धंसी सड़क पर तुरंत डंगा लगाने के निर्देश

11 Aug 2026

Weather News: मंगलवार को शिमला में बारिश, मौसम हुआ सुहावना; हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

11 Aug 2026

मऊरानीपुर: शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक को लगी कतारें

11 Aug 2026

दस अगस्त को हुए हमले में घायल शिक्षक की मौत, मामले की जानकारी देते सीओ अजय कुमार

11 Aug 2026

लखनऊ में स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज के संस्थापक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

11 Aug 2026

Video: तेज धूप और उमस से राजधानी में लोग बेहाल, बादलों की आवाजाही से बारिश की उम्मीद

11 Aug 2026

शिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

11 Aug 2026

Sirmaur: नाहन-दिल्ली HRTC बस सेवा बंद होने पर बिंदल का सरकार पर हमला, बोले- सुविधाएं बढ़ाने के बजाय सेवाओं पर लगा रहे ताले

11 Aug 2026

Rajasthan: निकाय चुनाव पर बेनीवाल का बड़ा दांव, एक-दो दिन में होगा फैसला

11 Aug 2026

फरीदाबाद सेक्टर 15 में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

11 Aug 2026

Punjab Election 2027: अकाली दल वारिस पंजाब ने बस्सी पठाना से सतवंत सिंह को बनाया उम्मीदवार

Saharanpur: महाशिवरात्रि पर भी डाक कांवड़ियों की रफ्तार जारी, गंगाजल लेकर दौड़ रहे शिवभक्त

11 Aug 2026

Solan Crime: कबाड़ कारोबारी पर गोली चलाने वाले दो आरोपी आधे घंटे में गिरफ्तार, 2 पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस बरामद

11 Aug 2026

Solan News: ठोड़ो ग्राउंड में 585 प्रशिक्षुओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, राजयोग से बढ़ाया आत्मबल

11 Aug 2026

Baghpat: भारी बारिश के बीच पुरा महादेव में कांवड़ियों का जलाभिषेक जारी, सुरक्षा में डटे पुलिसकर्मी

11 Aug 2026

Saharanpur: डाक कांवड़ियों के साथ चल रहा ट्रक खाई में पलटा, बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर

11 Aug 2026

Saharanpur: शाकंभरी क्षेत्र में बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

11 Aug 2026

Shamli: बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक, लगी लंबी कतार

11 Aug 2026

UP: शामली से डाक कांवड़ियों के गुजरने का सिलसिला जारी

11 Aug 2026

MP: ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाला गिरोह बेनकाब, दो महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार; नकद-सोना बरामद

11 Aug 2026

सावन शिवरात्रि पर खुशनुमा रहा मौसम, सुबह से बारिश

11 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed