{"_id":"6a0aa433b29d9cc07f0822a4","slug":"video-auraiya-lawyers-stage-sit-in-and-raise-slogans-in-protest-against-action-taken-in-lucknow-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: लखनऊ में हुई कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे वकील, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: लखनऊ में हुई कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे वकील, नारेबाजी की
लखनऊ जिला अदालत के बाहर हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने बुलडोजर से वकीलों के चेंबर गिरा दिए थे। इस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को शहर में अधिवक्ता भी लामबंद हो गए। लखनऊ में 240 अधिवक्ताओं के चैंबर गिराए जाने से आक्रोशित स्थानीय वकीलों ने कचहरी के बाहर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन के चलते वकील पूरी तरह कार्य से विरत रहे, जिससे न्यायिक कामकाज ठप हो गया। दूर-दराज से आए सैकड़ों वादकारियों को बिना किसी सुनवाई के बैरंग लौटना पड़ा, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वकीलों ने कार्रवाई को दमनकारी बताते हुए आक्रोश जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।