{"_id":"6a60cb7ef766639ae70ff8b7","slug":"video-auraiya-nephew-dies-of-electrocution-while-cutting-bamboo-for-aunts-funeral-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: ताई की अंत्येष्टि के लिए बांस काटने गए भतीजे की करंट से मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: ताई की अंत्येष्टि के लिए बांस काटने गए भतीजे की करंट से मौत, मचा कोहराम
अछल्दा के साजनपुर गांव में मंगलवार रात बुजुर्ग ताई के निधन के बाद अंत्येष्टि के लिए बांस काटने गए भतीजे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार में एक साथ दो मौतों से परिजन बेहाल हो गए। ताई का अंतिम संस्कार रोक कर परिजन भतीजे का पोस्टमार्टम कराने चले गए।
मामला गांव साजनपुर का है। यहां की चमेली देवी (80) का मंगलवार रात बीमारी के चलते निधन हो गया। बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी की गई। इसके लिए गांव के कुछ लोगों के साथ चमेली देवी का पारिवारिक भतीजा कमल सिंह (22) दोपहर करीब 12 बजे नहर पटरी पर बांस काटने गया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही उसने बांस को झुकाकर काटा, वहां ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट की बिजली की एचटी लाइन से बांस टकरा गया। इससे करंट उतरते ही कमल सिंह चपेट में आ गया।
मौजूद ग्रामीणों ने उसे गिरता देख बांस को अलग करते हुए संभाला। साथ ही परिजन को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों के साथ परिजन कमल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजा। इस घटना से गांव में शोक छा गया और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर पर चमेली देवी का शव छोड़कर कुछ परिजन कमल का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना हो गए। कमल अविवाहित था और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई अखिलेश, शिवनाथ सिंह, मोहर सिंह, मुरारी व मां गंगाश्री का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।