{"_id":"69bd2ce90903563e320ebef2","slug":"video-ayathhaya-ma-lfafa-ma-kasha-rakhavakara-karata-tha-thaga-tana-shatara-garafatara-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में लिफाफे में कैश रखवाकर करते थे ठगी, तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में लिफाफे में कैश रखवाकर करते थे ठगी, तीन शातिर गिरफ्तार
अयोध्या में कोतवाली नगर पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, 6200 रुपये नकद, तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। कार्रवाई शुक्रवार तड़के भाजपा कार्यालय तिराहे के पास की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद के वाहन को डाक गाड़ी बताकर सवारियों को बैठाते थे और लिफाफे में पैसे रखवाकर हस्ताक्षर के बहाने ठगी करते थे। उतरते समय असली रकम की जगह कागज से भरा लिफाफा थमा देते थे। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि गोसाईगंज निवासी मो. अयूब की शिकायत और कार नंबर के आधार पर पुलिस ने गिरोह तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश यादव, दीपक सिन्हा और राकेश शामिल हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।