{"_id":"69f467831bee81339003b8c6","slug":"video-ayathhaya-ma-majathara-thavasa-para-sharamaka-ka-mathaii-khalkara-kaya-gaya-samamanata-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में मजदूर दिवस पर श्रमिकों को मिठाई खिलाकर किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में मजदूर दिवस पर श्रमिकों को मिठाई खिलाकर किया गया सम्मानित
अयोध्या में शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट ने चौक क्षेत्र में चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी के नेतृत्व में मजदूर दिवस मनाते हुए श्रमिकों को मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में अतिथि फैजाबाद बार के पूर्व मंत्री अधिवक्ता गिरीश चन्द्र तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस श्रमिकों के संघर्ष और योगदान को समर्पित है, जिनके परिश्रम से देश की नींव मजबूत होती है। अधिवक्ता योगेश पांडेय ने श्रम कानूनों के महत्व पर प्रकाश डाला। सत्यभान सिंह ने श्रमिकों की समस्याओं महंगाई, अस्थायी रोजगार व सुरक्षा—पर चिंता जताई। ट्रस्ट ने चौक पर काम की तलाश में जुटने वाले मजदूरों के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग की। कार्यक्रम में अखिलेश सिंह, रामजी तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।