{"_id":"69f475780f4716555a0ac614","slug":"video-video-ayathhaya-ma-mata-parasatha-pada-na-bhajapa-para-lgaya-bhathabhava-ka-aarapa-2027-ma-sapa-sarakara-ka-thava-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में माता प्रसाद पांडे ने भाजपा पर लगाया भेदभाव का आरोप, 2027 में सपा सरकार का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में माता प्रसाद पांडे ने भाजपा पर लगाया भेदभाव का आरोप, 2027 में सपा सरकार का दावा
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने शुक्रवार को अयोध्या में विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनावी हालात पर कहा कि अंतिम परिणाम आने तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती, लेकिन वर्तमान परिदृश्य में ममता बनर्जी की सरकार बनने की संभावना दिख रही है। पश्चिम बंगाल में तैनात पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा को लेकर पांडे ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह पहले उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में जाने जाते थे और अब भाजपा के करीबी अधिकारी माने जाते हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि समय आने पर सब देखा जाएगा।
त्वरित विकास योजना के तहत फंड वितरण पर सरकार को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों को 5 करोड़, विपक्षी विधायकों को 1 करोड़ और उन्हें 2 करोड़ 95 लाख रुपये दिए गए। उन्होंने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा कि सरकार जल्दबाजी में निर्णय ले रही है और महिलाओं के हित में ठोस काम नहीं कर रही, जबकि समाजवादी पार्टी आरक्षण के खिलाफ नहीं है। वहीं, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि सपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। बताते चलें कि पांडे अयोध्या में सपा नेता आशीष पांडे द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।