{"_id":"69b69e4562ed83aa620a7848","slug":"video-ayathhaya-ma-rama-mathara-nakasa-thavara-para-gathaga-ka-abra-sharathathhal-parashana-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर निकास द्वार पर गंदगी का अंबार, श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम मंदिर निकास द्वार पर गंदगी का अंबार, श्रद्धालु परेशान
रामनगरी अयोध्या में लाखों श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन राम मंदिर के निकास द्वार के पास फैली गंदगी से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निकास मार्ग के समीप कूड़े का अंबार लगा है और पास की नाली का गंदा पानी बजबजा रहा है। स्थिति ऐसी है कि श्रद्धालुओं को नाक बंद कर वहां से गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम लगातार शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बताकर अपनी पीठ थपथपाता है, लेकिन राम मंदिर जैसे महत्वपूर्ण स्थल के पास ही सफाई व्यवस्था की पोल खुल रही है। श्रद्धालुओं ने संबंधित अधिकारियों से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि दर्शनार्थियों को असुविधा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।