{"_id":"69870212680ae0998706ef68","slug":"video-ayathhaya-ma-saparanae-samathhana-thavasa-ma-daema-va-esaesapa-na-mahaja-15-manata-ka-sanavaii-farayatha-mayasa-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने महज 15 मिनट की सुनवाई, फरियादी मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने महज 15 मिनट की सुनवाई, फरियादी मायूस
अयोध्या के मिल्कीपुर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर निर्धारित समय से करीब पौने तीन घंटे विलंब से 12 बजकर 40 मिनट पर तहसील मिल्कीपुर पहुंचे। महज 15 मिनट सुनवाई की और 12 बजकर 55 मिनट पर वापस भी चले गए। दोनों अधिकारियों के पर्याप्त समय न देने से शिकायत लेकर आए फरियादियों को मायूस होना पड़ा।
समाधान दिवस में डीली सरैया गांव की दिनेशा देवी पत्नी हनुमान दत्त तीन बच्चों को लेकर पहुंची। बताया कि उनका मुकदमा गांव सभा बनाम हनुमान दत्त चकबंदी न्यायालय में चल रहा था। वर्ष 2023 में न्यायालय से आदेश उसके पक्ष में हुआ परवाना तहसील भेज गया, परंतु न तो अनुपालन हुआ और न ही उसे आज तक कब्जा ही मिला। जिलाधिकारी ने एसडीएम सुधीर कुमार को प्रकरण को निस्तारित कराने का निर्देश दिया।
अमावांसूफी गांव के दिव्यांग लवकुश मिश्र शिकायत लेकर पहुंचे। बताया कि गांव में आंगनबाड़ी भवन निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। डीएम ने जांच कराकर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।