Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO : अयोध्या : सरकारी जमीन पर बने निर्माणाधीन मकान पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद भी नहीं रुकवाया निर्माण कार्य
{"_id":"67d01fcd4c00f54d48096d95","slug":"video-ayathhaya-sarakara-jamana-para-bna-naramanaethhana-makana-para-cal-bldajara-natasa-ka-btha-bha-naha-rakavaya-naramanae-karaya-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अयोध्या : सरकारी जमीन पर बने निर्माणाधीन मकान पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद भी नहीं रुकवाया निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अयोध्या : सरकारी जमीन पर बने निर्माणाधीन मकान पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद भी नहीं रुकवाया निर्माण कार्य
रामनगरी में यदि किसी ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया या फिर घर बनवाया तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। थाना कैंट के सर्वे एरिया तिहुरा में बन रहे मकान पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में बुलडोजर चलवा दिया गया।
एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने मकान बनवा रहे मकान मालिक रवि गुप्त से जमीन के कागजात मांगे थे लेकिन पिछले चार दिन से निर्माणाधीन मकान मालिक जमीन का कागजात दिख नहीं पा रहे थे। इसके चलते बार-बार उनको नोटिस दी जा रही थी लेकिन फिर भी निर्माण कार्य रुकवा नहीं रहे थे।
आखिरकार सोमवार देर रात निर्माणाधीन मकान को गिरवा दिया गया। एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर सरकारी जमीन पर निर्माण करवा रहा है तो उस पर कार्रवाई जरूर होगी।
जमीन खरीदने से पहले या निर्माण करवाने से पहले अपने जमीन के कागजात की जानकारी पूरी तरह जरूर कर लें, उसके बाद ही निर्माण करवाएं, अगर सरकारी जमीन पर कोई भी निर्माण हुआ तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।