{"_id":"69b69d5d9e085bd22b0945f2","slug":"video-bhajapa-jalthhayakashha-bnana-ka-btha-pahal-bra-tarana-pahaca-rathhashayama-tayaga-ka-karayakaratao-na-kaya-savagata-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार तारुन पहुंचे राधेश्याम त्यागी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार तारुन पहुंचे राधेश्याम त्यागी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
अयोध्या में भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर पहली बार तारुन पहुंचे राधेश्याम त्यागी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिलाध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित किया।
अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि मै एक गरीब व सामान्य कार्यकर्त्ता हूँ। आपने जो जिम्मेदारियों की माला पहनाई है उसका मै पालन करूँगा। भाजपा में छोटा कार्यकर्ता भी बड़े पद पर पहुंच सकता है।""सबका साथ सबका विकास पर जोर रहेगा। नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने व विकसित राष्ट्र के संकल्प को लेकर भाजपा आगे बढ़ेगी।"आगे कहा कि की "500 वर्षो के बाद भगवान राम के मंदिर का निर्माण हुआ है। इसी के साथ प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक ने अयोध्या के विकास के लिए खजाना खोल दिया और गली व सड़कों को चमका दिया।"इसी विकास के आधार पर भाजपा ग्राम पंचायत से लेकर दिल्ली की पंचायत तक राम भक्तों को पहुँचाया जायेगा। विपक्षी पार्टियों के पीडीए को प्रोपोगंडा डेवलेपमेंट एजेंसी बताया।भारतीय संविधान के अनुसार मै अनुसूचित जाति का हूँ किन्तु गर्व की बात है मै हिन्दू हूँ, कार्यकताओं की जाति का हूँ किसी भी कार्यकर्त्ता के साथ किसी तरह का भेदभाव व अन्याय नहीं होने पायेगा।।कार्यकर्ताओ की पीड़ा दूर करने का प्रयास करूँगा।अयोध्या जहाँ प्रभु राम पैदा हुए शबरी के बेर खाये, निषाद राज को गले लगाया माँ सीता बाल्मीकि जी के आश्रम में रही यही समरसता भारत के गौरव को बढ़ाता है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।