Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO : राज्य महिला आयोग अपने अधिकारों का करें सदुपयोग, विवाह से पहले काउंसिलिंग जरूरी : अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग
{"_id":"67f7a58d90aefc715b049128","slug":"video-rajaya-mahal-aayaga-apana-athhakara-ka-kara-sathapayaga-vavaha-sa-pahal-kausalga-janprra-athhayakashha-rashhataraya-mahal-aayaga-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राज्य महिला आयोग अपने अधिकारों का करें सदुपयोग, विवाह से पहले काउंसिलिंग जरूरी : अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राज्य महिला आयोग अपने अधिकारों का करें सदुपयोग, विवाह से पहले काउंसिलिंग जरूरी : अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग
रामनगरी में राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ देश के सभी राज्यों के महिला आयोग की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों का जमावड़ा हुआ। अवध विश्वविद्यालय के सभागार और सिविल लाइंस के एक होटल में तीन दिवसीय महिला जनप्रतिनिधियों और आयोग पदाधिकारियों के प्रशिक्षण का आयोजन भी किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि राज्य महिला आयोग के पास बहुत से अधिकार हैं। इसके माध्यम से अंतिम महिला तक पहुंच कर उन्हें सशक्त किया जा सकता है।
उन्होंने विवाह पूर्व संवाद केंद्र की आवश्यकता को महसूस किया। उन्होंने कहा कि विवाह उपरांत व्यवधान न हो, इसलिए पहले ही उचित काउंसिलिंग का समाधान पुरुष व महिलाओं को मिलना चाहिए। विवाह के बाद विवाद न हो इसलिए पहले ही संवाद से महिला और पुरुष को आपस की बातें समझ लेनी चाहिए।
महिलाओं की ओर से महिला आयोग को गलत सूचना दिए जाने और पुरुषों को प्रताड़ित किए जाने के सवाल पर विजया रहाटकर ने कहा कि गलत औरतों का समर्थन नहीं करना चाहिए। गलत महिलाओं की गलती की वजह से और महिलाएं भी बदनाम होती हैं। ऐसी महिलाओं को बख्शना नहीं चाहिए। गलत कामों का कभी समर्थन नहीं करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।