सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राम मंदिर में आज मनाया जा रहा जन्माष्टमी पर्व, आरती के बाद होगा बधाई गायन

राम मंदिर में आज मनाया जा रहा जन्माष्टमी पर्व, आरती के बाद होगा बधाई गायन

Bhupendra Singh भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 17 Aug 2025 04:00 PM IST
राम मंदिर में आज मनाया जा रहा जन्माष्टमी पर्व, आरती के बाद होगा बधाई गायन
यूपी के मथुरा सहित प्रदेशभर में भले ही जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई गई हो, लेकिन अयोध्या स्थित रामलला के दरबार में जन्माष्टमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दुर्लभ अवसर होगा, जब राम और कृष्ण के अवतारों का संगम अयोध्या में होगा। राम जन्मभूमि मंदिर रविवार को अद्भुत संयोग का साक्षी बनेगा।  यहां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा, जो परंपरागत रूप से भगवान कृष्ण के प्रकट होने का शुभ क्षण माना जाता है। रामलला के दरबार में वंशीधर की गूंज सुनाई देगी। राम और कृष्ण दोनों अवतारों का यह संगम मंदिर परिसर में अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण रचेगा। भक्तजन मानते हैं कि यह दुर्लभ अवसर उनके जीवन को विशेष आशीर्वाद से भर देगा।  राम जन्मभूमि परिसर में धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आरती के बाद भगवान के सामने संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। इसके साथ ही बधाई गायन और भजन की प्रस्तुति देर रात 12 बजे तक की जाएगी। इस दौरान विशिष्ट और वरिष्ठ संत महंतों को राम मंदिर परिसर में आमंत्रित किया गया है, जहां पर भगवान की आरती के बाद प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।  भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धनिया की पंजीरी का विशेष भोग प्रसाद अगले दिन सुबह रामभक्तों में वितरित किया जाएगा। कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रामलला का भव्य दरबार सजा है।  विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि शाम को आरती के बाद भगवान के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भगवान के भजन और बधाई गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। रात 12 बजे तक स्थानीय कलाकार भगवान रामलला के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे।  इस दौरान विशेष अतिथियों को भी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव में आमंत्रित किया गया है। कृष्ण जन्म के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा, जो अगले दिन राम भक्तों में बांटा जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर खास प्रसाद के रूप में धनिया की पंजीरी भी बनवाई गई है, जो अगले दिन सुबह रामभक्तों में वितरित की जाएगी।  रामलला के दरबार को फूलों से विशेष रूप से सजाया गया है। जन्म के समय दोनों मंदिरों रामलला और राजा राम के दरबार में विशेष आरती की जाएगी। यह पर्व श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए अत्यंत उल्लासपूर्ण अवसर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kota News: श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम में डूबा कोटा शहर, छह माह की बच्ची बनी श्री कृष्ण; सजी झाकियां

17 Aug 2025

भगवत नाम के स्मरण मात्र से नष्ट हो जाते हैं दैहिक, दैविक और भौतिक संताप- स्वामी अनंतानंद सरस्वती

17 Aug 2025

Barmer News: शास्त्री नगर में पानी की टंकी पर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, भाजपा नेता ने संभाला मोर्चा

17 Aug 2025

आधी रात को जन्मे कन्हैया... हर ओर छाया उल्लास, बरेली के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सागर

17 Aug 2025

चंडीगढ़ में जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

17 Aug 2025
विज्ञापन

Ujjain News: आंगनवाड़ी में बच्चों से ज्यादा दिखाई देते हैं सांप, कई बार कार्यकर्ता भी डरकर लगा चुके हैं ताला

17 Aug 2025

ममदोट में दरिया पार से ग्रामीणों को कृषि यंत्र लाने में आ रही दिक्कत

विज्ञापन

अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में जन्माष्टमी की धूम

17 Aug 2025

Ujjain: भादो मास की नवमी पर महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भस्म आरती में हजारों ने लिया दिव्य दर्शन

17 Aug 2025

VIDEO: कान्हा के जन्म पर ब्रज में छाया उल्लास, घर-घर गूंजी बधाई

17 Aug 2025

लखनऊ: महानगर पीएएसी में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, पीएससी कमांडेंट अमित कुमार सहित उमड़े सैंकड़ों भक्त

17 Aug 2025

लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी के इस्कान मंदिर में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, उमड़ी भक्तों की भीड़

17 Aug 2025

कोतवाली गंगा घाट में हुआ भजनकीर्तन, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

17 Aug 2025

श्रीजगन्नाथ मंदिर में कान्हा के जन्म लेते ही बज उठे शंख-घंटा

17 Aug 2025

जेके मंदिर में जन्माष्टमी पर की गई भव्य सजावट, मेला भी लगा

16 Aug 2025

अखिलेश दुबे के फरार साथियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

16 Aug 2025

लखनऊ: सीएम योगी के सामने व्यंग्यकार और कवि सुरेंद्र शर्मा ने लगवाए खूब ठहाके, अटल बिहारी को किया याद

16 Aug 2025

अलीगढ़ में मेयर की फैक्ट्री में कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत, मेयर प्रशांत सिंघल बोले यह

16 Aug 2025

लखनऊ: माधव मन्दिर में हुआ कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, अलौकिक लीलाओं का हुआ मंचन

16 Aug 2025

Gwalior News: किले से युवती ने लगाई छलांग, रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

16 Aug 2025

लखनऊ: इकाना स्टेडियम में यूपी टी 20 लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत रविवार से, पत्रकार वार्ता में दी गई जानकारी

16 Aug 2025

गौरैया संरक्षण समिति ने अटल बिहारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

16 Aug 2025

प्रेमिका के पति को मारने के लिए तोहफे में भेजा बम, होम थिएटर को बनाया हथियार

16 Aug 2025

चकेरी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया

16 Aug 2025

VIDEO: एटा के कैलाश मंदिर में जन्माष्टमी पर उमड़ा भक्तों का हुजूम

16 Aug 2025

VIDEO: जन्माष्टमी पर उमड़ा मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम

16 Aug 2025

VIDEO: कुरावली में निकाली गई वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा

16 Aug 2025

VIDEO: खेत में दवा छिड़कते समय जहरीले कीड़े ने काटा...किसान की माैत, परिवार में मचा कोहराम

16 Aug 2025

दिल्ली में तीन दोस्तों ने कर्ज चुकाने के लिए मांगी दो करोड़ की रंगदारी

16 Aug 2025

दिल्ली-NCR में बनने जा रहा अब तक सबसे बड़ा फाइव स्टार होटल, 500 से ज्यादा होंगे कमरे

16 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed