{"_id":"698c50196babea5da601e681","slug":"video-sharamathabhagavata-mahaparanae-bharataya-sasakata-ka-aatama-ha-aacaraya-janianacathara-thavavatha-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत महापुराण भारतीय संस्कृति की आत्मा है। -आचार्य ज्ञानचंद्र द्विवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भागवत महापुराण भारतीय संस्कृति की आत्मा है। -आचार्य ज्ञानचंद्र द्विवेदी
अयोध्या के सिरसा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा प्रवाचक आचार्य ज्ञान चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण भारतीय संस्कृति की आत्मा कहा जाए तो इसमें कोई अत्युक्ति नहीं क्योंकि इसकी अभिव्यक्ति महर्षि व्यास की लेखनी की चरम परिणति है। भगवान व्यास जी को अमितबुद्धि तथा महामना कहा गया है। भागवत की रचना उनकी परिणत बुद्धि एवं भावप्रवण परिपक्व मन दोनों के योग से सहज रूप में हुई है इसलिए यह ग्रंथ ज्ञान कर्म और भक्ति का पावन प्रयाग हो गया है। भागवत जी की कथा ने आरंभ से ही जन सामान्य से लेकर भारतीय उत्कृष्ट मनीषा को अपनी ओर आकृष्ट किया है। पुराणों में वेदों के गूढ़ तत्वों का सरलीकरण लोक दृष्टि से अपनी विशिष्ट शैली में किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।