सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VIDEO: अयोध्या में विस्फोट होने के साथ मकान भरभरा कर हुआ धराशायी, एक की मौत, एसडीएम बीकापुर ने दिया बयान

VIDEO: अयोध्या में विस्फोट होने के साथ मकान भरभरा कर हुआ धराशायी, एक की मौत, एसडीएम बीकापुर ने दिया बयान

ishwar ashish ishwar ashish
Updated Sun, 05 Oct 2025 06:10 PM IST
VIDEO: अयोध्या में विस्फोट होने के साथ मकान भरभरा कर हुआ धराशायी, एक की मौत, एसडीएम बीकापुर ने दिया बयान
बीकापुर (अयोध्या)। जाना बाजार रोड के किनारे स्थित एक मकान में रविवार दोपहर दो बजे विस्फोट होने के साथ ईंट का बना मकान भरभरा कर धराशायी हो गया और मलबे में तब्दील हो गया। मकान का मलबा सड़क और आसपास के मकानों तक पहुंच गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी और हड़कंप मच गया। घटनास्थल बीकापुर कोतवाली से करीब 200 मीटर की दूरी पर होने के चलते प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मकान गिरने से मलबे में दबे नगर पंचायत कर्मी सहित तीन युवकों शेरपुर पारा, बीकापुर निवासी श्रवण यादव (22), तेंदुआ माफी, बीकापुर निवासी विवेकानंद पांडेय (25) और धेनुवावा, बीकापुर निवासी विजय यादव (30) को मलबा हटाकर पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों की ओर से बाहर निकाला गया। इन तीनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया। जांच पड़ताल के बाद चिकित्सक अनुराग गुप्त ने श्रवण यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय यादव और विवेकानंद पांडेय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में घायल विजय यादव नगर पंचायत बीकापुर कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं। दूसरे घायल विवेकानंद पांडेय बीकापुर तहसील में एक लेखपाल के मुंशी के तौर पर काम करते हैं। मकान तहसील में मुंशी का काम करने वाले विवेकानंद पांडेय का बताया जा रहा है। इसमें उनकी ओर से कार्यालय बनाया गया था। घटना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। एसडीएम श्रेया और सीओ पीयूष के अलावा बीकापुर कोतवाली और हैदरगंज थाने की पलिस भी मौके पर मौजूद है। सड़क के दोनों तरफ आवागमन बंद किया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने भी मौके पर जांच पड़ताल की गई। विस्फोट और मकान के गिरने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। मलबा हटाने के दौरान अभी तक पुलिस को कोई गैस सिलेंडर अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। सीओ पीयूष ने बताया कि ईंट का बना मकान काफी जर्जर है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। न ही कोई सिलेंडर बरामद हुआ है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि मकान जर्जर होने से गिर सकता है, जिससे तेज आवाज हुई होगी। सही कारण पता लगाने और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रोहतक में युवक की बेरहमी से हत्या, पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

05 Oct 2025

यूपी के इस जिले में रावण को जलाते नहीं लूटकर ले जाते हैं लोग, VIDEO

05 Oct 2025

Bilaspur: बिलासपुर में शुरू हुई हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की बैठक

05 Oct 2025

Mandi: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना से आत्मनिर्भर हो रहे युवा, ई-टैक्सी पर 50 फीसदी उपदान

05 Oct 2025

Lucknow: 'यह भाजपा का कानून...' बरेली हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा को घेरा!

05 Oct 2025
विज्ञापन

MP Cough Syrup : छिंदवाड़ा में एक और बच्ची ने तोड़ा दम, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

05 Oct 2025

विश्व डॉल्फिन दिवस पर सरयू नहर में फंसी डॉल्फिन, वन विभाग और डब्लूडब्लूएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी

05 Oct 2025
विज्ञापन

थानो वन क्षेत्र में होप्लो कीट का कहर, साल के कई पेड़ सूखे

05 Oct 2025

महेंद्रगढ़ के कनीना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देशभक्ति और एकता का दिया सशक्त संदेश

लखनऊ में पथ संचलन के दौरान आयोजित गोष्ठी में विभाग प्रचारक ने स्वयंसेवकों को किया संबोधित

05 Oct 2025

लखनऊ में पिंक वेव ब्रेस्ट कैंसर जागरुकता को निकाली गई विंटेज कार रैली

05 Oct 2025

कानपुर: टोल टैक्स कम होने के बाद कानपुर-सागर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी

05 Oct 2025

Kullu: अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में बारिश ने डाला खलल, देवलु परेशान

05 Oct 2025

Farrukhabad: 50 मीटर तक बिखरा मलबा और वाहन...कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका

05 Oct 2025

अलीगढ़ की गंगीरी पुलिस ने ग्राम दभौरा में पत्नी की रस्सी से गला दबाकर हत्या में पति को किया गिरफ्तार

05 Oct 2025

रायबरेली में ड्रोनबाजों ने फैलाई दहशत, अब तक 90 ड्रोन पकड़े गए... 140 चिन्हित

05 Oct 2025

सीतापुर में बकरी ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म... देखने में इंसान के बच्चे की तरह; देखने वालों की लगी भीड़

05 Oct 2025

भिवानी में तेज हवाएं चलने से बिछी धान की फसल

05 Oct 2025

Rajasthan: करोड़ों का कारोबार पीछे छोड़ बढ़े आत्मिक शांति की ओर, उदयपुर में आज तीन जैन श्रावक लेंगे दीक्षा

05 Oct 2025

31 दिनों तक अनवरत निकलेगी प्रभातफेरी, VIDEO

05 Oct 2025

Jaipur: एसएमएस में रोबोटिक चमत्कार, किडनी ट्रांसप्लांट हुआ सफल, सरकारी अस्पतालों में जगी इलाज की नई उम्मीद जगी

05 Oct 2025

Tej Pratap Yadav on Prashant Kishor: सभी को आकर सीखने की जरूरत है, प्रशांत किशोर पर बिफरे तेज प्रताप यादव

05 Oct 2025

Una: रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, आलू की फसल में नई जान

05 Oct 2025

Lahaul and Spiti: लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी, तापमान में भारी गिरावट

05 Oct 2025

कानपुर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच ने गोल चौराहे पर बनाई मानव श्रृंखला

05 Oct 2025

फतेहपुर में सोते हुए परिवार पर गिरा कच्चा मकान, एक की मौत और चार गंभीर घायल

05 Oct 2025

Chandigarh: जुझार ने ऑस्ट्रेलिया में दिखाया जलवा! बने बेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, देखिए

05 Oct 2025

Udaipur: मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में बीए प्राइवेट इतिहास पेपर विवाद, परीक्षा नियंत्रक का इस्तीफा

05 Oct 2025

कन्नौज में एक्सप्रेसवे पर पड़ा मिला अज्ञात शव, पुलिस ने हत्या की आशंका से किया इनकार

05 Oct 2025

लखनऊ में पिंक वेव ब्रेस्ट कैंसर जागरुकता अभियान की हुई शुरुआत

05 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed