{"_id":"69d4d8f7a5c958c5930353a8","slug":"video-video-rama-mathara-kashhatara-ma-pana-ka-vayavasatha-nakafa-garama-ma-sharathathhal-parashana-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर क्षेत्र में पानी की व्यवस्था नाकाफी, गर्मी में श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर क्षेत्र में पानी की व्यवस्था नाकाफी, गर्मी में श्रद्धालु परेशान
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के बीच नगर निगम की ओर से की गई पानी की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए नाकाफी साबित हो रही है। प्रतिदिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बावजूद टेढ़ी बाजार से लेकर लता चौक तक लगाए गए करीब 6 वाटर एटीएम और 6 वाटर कियोस्क पर्याप्त राहत नहीं दे पा रहे हैं। इनमें से दो मशीनें खराब पड़ी हैं, जबकि कई स्थानों पर ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है।
अप्रैल माह में ही यह स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ऐसे में मई, जून और जुलाई की भीषण गर्मी में हालात और बिगड़ने की आशंका है। पानी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बाहर से आने वाले श्रद्धालु बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं और गर्मी से बचने के लिए अन्य तरल पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।
प्रयागराज से आए श्रद्धालु संजय पासवान ने बताया कि इतनी भीड़ के बावजूद पानी की व्यवस्था कमजोर है, जिससे काफी दिक्कत हो रही है। वहीं गोरखपुर की श्रद्धालु पूजा शर्मा ने कहा कि ठंडा पानी न मिलने से परेशानी बढ़ जाती है, प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
मथुरा से आए अजय कुमार चतुर्वेदी ने कहा राम मंदिर परिसर में तो पानी की व्यवस्था ठीक है पर बाहर भी पानी की व्यवस्था ठीक होनी चाहिए ।कलकत्ता के श्रद्धालु ने कहा कि हर कोई अयोध्या आना चाहता है पर गर्मी हो रही आगे और बढ़ेगी इस पर पानी के लिए और इंतजाम करने चाहिए। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।